परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दो दिनों में दो बार एक साथ देखा गया, जिससे दोनों की डेटिंग की अफवाहें ज़ोर पकड़ती नज़र आ रही हैं। दोनों को डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को आप सांसद राघव चड्ढा के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार देखा गया। दोनों बीती रात 23 मार्च को मुंबई के एक पॉश रेस्त्रां में डिनर के लिए गए थे और आज लंच के लिए फिर मिले। इससे अफवाहें उड़ीं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
वहीं जब राघव चड्ढ़ा से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने रिलेशन पर तो कुछ नहीं कहा, बल्कि उनको ये कहते सुना गया आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए परिणिति के नहीं। उन्होंने जिस अंदाज़ में मुस्कुराते हुए इस बात का जबाव दिया उसके बाद से से यूजर्स दोनों की डेटिंग की ख़बरों को सच मान बैठे हैं।
यहां तक दोनों को न्यू रोमांटिक कपल इन द टाउन तक कहना शुरु कर दिया है। तो कोई ये कहता नज़र आ रहा है, कि दोनों का रोका हो गया है। इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर बधाईयां भी दी जाने लगी हैं।
अब राघव और परिणिति के इस तरह से बार-बार साथ आने का कारण डेटिंग है या सिर्फ दोस्ती यो तो अभी साफ नहीं है, लेकिन सच में अगर दोनों के बीच कुछ पक रहा है, तो दोनों के चाहने वालों के लिए ये अच्छी ख़बर है।
राघव चड्ढा ट्विटर पर सिर्फ 44 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें से केवल दो बॉलीवुड से हैं। उनमें से एक गुल पनाग हैं, जो आम आदमी पार्टी की सदस्य भी हैं, दूसरी परिणीति चोपड़ा हैं। यह भी दिलचस्प है कि राघव चड्ढा ट्विटर पर सिर्फ 44 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें से केवल दो बॉलीवुड से हैं। इनमें से एक गुल पनाग हैं, जो आम आदमी पार्टी की सदस्य भी हैं, वहीं दूसरी परिणीति चोपड़ा हैं।