कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात दिन के दौरे पर ब्रिटेन में नये लुक के साथ पहुंचे हैं। वे यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में आज स्पीच देंगे। इस स्पीच के दौरान राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा के अनुभवों को भी साझा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल यहां प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर एक फैन ने उनके साथ सेल्फी ली और शेयर की तो नया लुक सामने आ गया।

इसमें राहुल सेट की हुई दाढी, कोट और टाई में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वे भारत में लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे थे। कैम्ब्रिज यात्रा को लेकर राहुल ने पंद्रह दिन पहले ही ट्वीट में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, डेटा और लोकतंत्र पर मुझे विश्व के कुछ सबसे बेहतरीन लोगों से बातचीत करने का मौका मिला है। ज्ञात हो कि राहुल ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ही डेवलपमेंट स्टडी पर 95 में एमफिल किया था।