मोदी सरनेम मामले को लेकर सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई है इसके बाद उन्हें बेल भी मिल गई है। अब इस सजा को लेकर कांग्रेस और भाजपा में तीखी तकरार भी दिखाई दे रही है। दोनों दल एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। 

सूरत में सजा के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के वाक्य को ट्वीट किया - मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। 

राहुल के इस ट्वीट को लेकर अब BJP ने सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। मध्यप्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल की बात का जबाव देते हुए लिखा है, 'धर्म, सत्य और अहिंसा' पर सिर्फ ट्वीट करने से कुछ नहीं होता राहुल जी, इन्हें जीवन में अपनाना भी पड़ता है। असली गांधी और नकली गांधी में यही सबसे बड़ा फर्क है।

इसके बाद और भी कई यूजर्स ने भी राहुल के ट्वीट को आड़े हाथों लिया है। यूजर्स ट्विटर पर राहुल को नकली गांधी कहकर भी ट्रोल कर रहे हैं।