बीजेपी सांसद वरुण गांधी पिछले कुछ समय से लगातार अपनी ही पार्टी की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि वह न तो नेहरूजी के खिलाफ हैं और न ही कांग्रेस के। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण गांधी का बीजेपी से मोहभंग हो गया है और अब राहुल गांधी ने वरुण गांधी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर पहुंची। यहां पर राहुल ने पत्रकारों से बातचीत की। इस बीच जब राहुल गांधी से वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उनसे मिल सकता हूं, उन्हें गले लगा सकता हूं, लेकिन मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाती।'
राहुल गांधी ने कहा कि वह बीजेपी में हैं, यहां पर आएंगे तो परेशानी होगी। लेकिन मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाती। मेरी सोच यह है कि मैं कभी आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकता। आप चाहें तो मेरा गला काट सकते हैं।
राहुल ने कहा, ''मेरा परिवार है, उसकी एक विचारधारा है। वरुण ने उस विचारधारा को एक बार अपनाया था, शायद आज भी मैं उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकते। यह मेरे लिए अस्वीकृत है। मेरी बात विचारधारा की लड़ाई पर है।
दरअसल बीजेपी सांसद वरुण गांधी इन दिनों अपनी ही पार्टी की नीतियों की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में उनके बयानों से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि क्या वह कांग्रेस में अपनी राह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।बीजेपी से उनका मोहभंग यहां साफ नजर आ रहा है। पिछले 2 साल में उन्होंने प्रमुख पत्रिकाओं में जिस तरह के लेख प्रकाशित किए हैं या जिस तरह से उन्होंने सोशल मीडिया पर मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा है, उससे इन अटकलों को काफी बल मिला है।