उत्तर प्रदेश में गांधी-नेहरू परिवार का गढ मानी जाने वाली रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों को लेकर अब माना जाने लगा है कि सोनिया गांधी यदि रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी तो प्रियंका गांधी मैदान में होंगी। यदि सोनिया ने चुनाव लड़ा तो अमेठी से राहुल या प्रियंका चुनाव लडेंगे। जिम्मेदार पदाधिकारियों की मानें तो ये दोनों सीटें गांधी परिवार अपने पास ही रखेगा।

2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल की हार और कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी के बयान से इन सीटों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोनिया ने कहा था-भारत जोडो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा के 1977, 1996 व 1998 के चुनावों को छोड़ दें तो शेष सभी चुनावों में रायबरेली से कांग्रेस ही जीती है।