संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हंगामे के साथ शुरू हुआ। सदन में के दोनों सदनों में राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि अपने बयान के लिए राहुल गांधी सदन के फोरम पर माफी मांगें।
राजनाथ सिंह ने कहा कि “राहुल गांधी ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। भारत की गरिमा पर भारत की प्रतिष्ठा पर गहरी चोट पहुंचाने की कोशिश की है। पूरे सदन के द्वारा उनके इस व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए और संसद के फोरम पर उन्हें क्षमा याचना करनी चाहिए।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश संविधान के मुताबिक नहीं चल रहा। हंगामे को देखते हुए दोनों सदनों को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया। विपक्ष के राज्यसभा सांसदों ने अडानी के महाघोटाले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिलीभगत का आरोप लगा विजय चौक तक मार्च भी निकाला।
इससे पहले बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई। सोनिया गांधी भी इस बैठक में नजर आईं, वहीं बैठक में 16 दल शामिल हुए। बता दें कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं। विपक्ष अपनी आवाज नहीं रख सकता है। भारत में लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है।