हरियाणा के करनाल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने के बाद राइस मिल के कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि 20 कर्मचारी घायल हैं और 4 की मृत्यु हुई है। https://twitter.com/VishalcINC/status/1648232095129686018?s=20
करनाल के SP शशांक कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबा भी हटाया जा रहा है। जांचे के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।