सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरला स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ ही कुछ लोग फिल्म के विरोध में उतर आए हैं, तो वहीं कुछ लोग फ़िल्म का समर्थन भी कर रहे हैं।

फिल्म में लव जिहाद के चंगुल में फंसकर इस्लाम कबूल करने वाली 32,000 लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 

सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-कांग्रेस ने इस पर रोक लगाने की मांग की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। फिल्म द केरला स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में यह कहते हुए भेजा गया था कि यह फ़िल्म नफरत को बढ़ावा देती है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्न की खंडपीठ ने कहा कि फिल्म की रिलीज को चुनौती देना उचित उपाय नहीं है। केरल स्टोरी विवाद गहराता जा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी 'द केरल स्टोरी' पर आपत्ति जताई है।

शशि थरूर ने ट्वीट किया कि केरल में 32000 महिलाएं इस्लाम कबूल कर चुकी हैं, इस दावे को सच साबित करने के लिए सबूत जुटाएं और एक करोड़ रुपये पाएं। अब मुस्लिम लीग की केरल यूथ कमेटी ने ऐलान किया है कि फिल्म में किए गए दावों के पीछे सबूत देने के लिए 4 मई को हर जिले में कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे। इसमें कोई भी विवरण दर्ज किया जा सकता है। 

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/1652951532655230976?s=20

दूसरी ओर, केरल के सीएम ने कहा है कि फिल्म जानबूझकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि हिंदी फिल्म द केरला स्टोरी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे जानबूझकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और केरल के खिलाफ नफरत फैलाने के मकसद से बनाया गया है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म संघ परिवार के प्रोपेगंडा को फैलाने की कोशिश कर रही है। जिसने खुद को धर्मनिरपेक्षता की धरती केरल में धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में स्थापित कर लिया है।

आपको बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को 10 कट के साथ 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड की स्क्रूटनी कमेटी ने फिल्म देखने के बाद मेकर्स से इसमें 10 बदलाव करने को कहा था। साथ ही फिल्म के आंकड़ों के दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा। फिल्म के कई डायलॉग्स और सीन की सेंसर बोर्ड ने आलोचना की है। केरला स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में उतरेगी।