देशभर में विवादों के बीच #The Kerala Story काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बेनर्जी सरकार ने फिल्म की सक्रीनिंग पर रोक लगा दी है।
अब 'द केरला स्टोरी' पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार की ओर से लगाये बैन पर SC ने सवाल उठाए हैं। CJI ने कहा- पूरे देश में फ़िल्म चल रही है तो फिर पश्चिम बंगाल में बैन की क्या ज़रूरत है। पश्चिम बंगाल भी देश से अलग नहीं है।अगर लोगो को फ़िल्म अच्छी नहीं लगेगी तो वो नहीं देखेंगे। ये लोगों को तय करने दीजिए।
आपको बता दें, कि अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म का न सिर्फ वीकेंड कलेक्शन शानदार रहा बल्कि वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट दिखाई नहीं दे रही है। फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुँच चुकी है।
अब ऐसा माना जा रहा है, कि #TheKeralaStory अपने वीकेंड 2 में काफी अच्छा कलेक्शन करेगी और ₹ 200 करोड़ की जादुई आंकड़े को भी पार कर जाएगी। फिल्म एक्सपर्ट तो यहाँ तक कह रहे हैं कि फिल्म कुल ₹ 250 करोड़ तक भी पहुँच सकती है।