दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत की ख़बर सामने आई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बस एक्सीडेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह बस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गलत साइड पर चल रही थी। जिसके बाद एक काऱ और बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई और बस ड्राइवर की गलत साइड ड्राइविंग से 6 लोगों की जान चली गई। कार सवार परिवार खाटू श्याम दर्शन करने जा रहा था।

बस और कार की इतनी जोरदार भिडंत को लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स बस चालक के ख़िलाफ़ हत्या के आरोप लगाए जाने के बात कह रहे हैं। जो दूसरों के लिए उदाहरण साबित हो।

वहीं एक अन्य यूजर का कहना है, हे भगवान, हम कब बदलेंगे और नियम-कायदों का पालन करना सीखेंगे।