शरद पवार ने शुक्रवार को NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा वापस ले लिया। "मैं अपना फैसला वापस ले रहा हूं," उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की। इससे पहले, अगले पार्टी अध्यक्ष को चुनने के लिए गठित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पैनल ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने सर्वसम्मति से शरद पवार के पद छोड़ने के फैसले को खारिज कर दिया है, एनसीपी कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। उन्होंने पटाखे फोड़े, और "एकच साहेब" (केवल एक मालिक है) के नारे लगाए।
NCP प्रमुख शरद पवार से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना इस्तीफा वापस ले लिया, इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, कमेटी ने यह फैसला लिया और उनके फैसले के बाद मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। सभी एकजुट हैं और इस पर चर्चा कर रहे हैं। समिति में वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।
NCP प्रमुख शरद पवार से उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर कोई मौजूद नहीं हो सकता। कुछ लोग यहां हैं और कुछ अन्य नहीं हैं। लेकिन आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से फैसला लिया और मुझे इससे अवगत कराया। उस फैसले के जरिए सभी ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इसलिए, यह सवाल उठाना कि यहां कौन मौजूद है और कौन नहीं है या इसका अर्थ ढूंढ रहा है, सही नहीं है।