कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कश्मकश अब ख़त्म होती दिखाई दे रही। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया के नाम का ऐलान राहुल गांधी कर सकते हैं।
कांग्रेस के फार्मूले के मुताबिक़ DK शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। साथ ही उन्हें बड़े 2 मंत्रालयों और प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा जाएगा। CM पद को लेकर चुनाव नतीजों के बाद से ही लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नेता चुनने का अधिकार दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों से जब विधायकों से वन टू वन की तो सिद्धारमैया के पक्ष में पलड़ा झुक गया।
वहीं डीके शिवकुमार यह पहले ही कह चुके हैं कि मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं धोखा या ब्लैकमेल नहीं करूंगा। हमने कांग्रेस पार्टी बनाई, हमने यह घर बनाया। मैं इसका हिस्सा हूं। मैं किसी को बांटना नहीं चाहता। वे मुझे CM के लिए पसंद करें या नहीं।