पूर्व जदयू (JDU) नेता अजय आलोक भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे अजय आलोक ने भाजपा की सदस्यता ली। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव मौजूद ने, उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
अजय आलोक को जेडीयू ने पिछले साल जून में पार्टी से बाहर कर दिया था। अजय आलोक पर पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी करने का आरोप था। जदयू से निकाले जाने के बाद अजय आलोक लगातार सार्वजनिक मंच पर भाजपा के पक्ष में बोलते नजर आए थे। तब से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी जो अब सच साबित हुई। https://twitter.com/sambitswaraj/status/1651833999868968960?s=20
BJP में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में ही आया हूं, जिसके मुखिया मोदी जी हैं। अगर मेरा एक प्रतिशत योगदान भी मोदी विजन में हो सका तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।