गोलीकांड में मारा गया माफिया सरगना अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब उसके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने उप्र की पुलिस हर जगह गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है। यही वह आदमी है जो अतीक के पूरे गैंग व नेटवर्क का राजदार है और इसे संचालित भी कर रहा है। सूत्रों का दावा है कि अतीक अहमद का खास शूटर गुड्डू मुस्लिम ही उसका सारा नेटवर्क संभालता था, जिसकी जानकारी एसटीएफ को रिमांड के दौरान मिली थी और अब एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज कर दी है।
एसटीएफ के मुताबिक, आईएसआई से मंगवाए गए हथियार पंजाब के रास्ते लाने में गुड्डू मुस्लिम ही मैनेज करता था। गुड्डू मुस्लिम अपने पांच संदिग्धों के साथ झांसी में सतीश पांडेय उर्फ बबलू पांडेय के घर पांच दिन रुका था, जिसके बाद दोबारा भी झांसी जल्दी पहुंचा था।
केयरटेकर विनय सिंह ने भी बताया कि पांच दिनों में नाम तक नहीं जान सका था, यहां तक उसके सामने बातचीत तक नहीं करते थे। गुड्डू मुस्लिम, झांसी में सुबह से शाम तक रेकी करता रहता था जबकि झांसी में बबीना रेंज सैन्य ठिकाना सहित काई महत्वपूर्ण स्थान है। अतीक को डर था कि कहीं गु मुस्लिम पकड़ा न जाए। अपने रिमांड में अतीक ने कई बार गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। उसे यह भी डर था कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर दें और कई राज ऐसे हैं, जो वह उगल ना दे।