मार्च के पहले दिन मार्च के पहले ही दिन महंगाई का डबल झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए। दामों में हुई वृद्धि के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर लिया है। 

दरअसल कांग्रेस के शासन काल में जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि पर स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर संसद के सामने बैठ गई थीं। इसी के चलते कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी की मंत्री पर तीखा हमला बोला है। सुप्रिया ने एक ट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी पर तंज कसा है।

सुप्रिया ने लिखा है, “कोई तो जनहित में रिपोर्ट दर्ज कराओ  आई मैडम गुम हो गई हैं।”

वहीं कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर भी स्मृति ईरानी को जमकर खरी-खरी सुनाई जा रही हैं। कांग्रेस ने लिखा है, “ जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी? ”

दरअसल होली के त्यौहार के एन पहले जनता को महंगाई की मार झोलनी पड़ रही है। मार्च के पहले दिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। सोशल मीडिया पर भी नाराजगी दिखाई दे रही है। 

एक यूज़र ने लिखा है, देश हित में 400 रुपए का सिलेंडर मंहगा था अब 1100 का हुआ है तब जा कर यकीन आ रहा है की 5 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने में हम भी योगदान कर पा रहे है | थैंक यू मोदी जी

अच्छा हुआ मैंने अपना घरेलू सिलेंडर पहले ही भरवा लिया अगर आज भरवाता तो 50 रुपये फालतू के जाते हैं    

बता दें कि व्यसायिक LPG गैस सिलेंडर की कीमत में भी 350 रुपए की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही 1053 रुपए का मिलने वाला घरेलू गैस सिलेण्डर ₹1103, व्यावसायिक गैस सिलेंडर ₹1769 की बजाए ₹2119 का मिलेगा। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने पिछले साल भी LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार बदलाव किए थे। जिसके बाद अप्रेल 2017 से लेकर जुलाई 2022 तक LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 45 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई थी।