बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा करने के लिए बिहार की राजधानी पटना जाने वाले हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 13 मई से पटना में कथा की तैयारी भी शुरू हो गई है। वहीं कथा को लेकर लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चेतावनी भी दे दी है। 

तेजप्रताप यादव ने कहा कि अगर वे बिहार आकर हिंदू-मुस्लिम भाइयों को लड़ाने का काम करेंगे तो यह नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें वे पटना एयरपोर्ट से ही वापस लौटना होगा। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि अगर वे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाइयों को संदेश देंगे, तभी उन्हें अनुमति मिलेगी और पटना में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।                                                       https://twitter.com/HumaraBihar/status/1651858668512751616?s=20

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तरात गांव में होगी। कार्यक्रम में प्रतिदिन तीन लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में प्रतिदिन तीन घंटे तक भक्तों की फरियाद सुनी जाएगी।15 को दिव्य दरबार होगा।

सोशल मीडिया के बागेश्वर धाम सरकार अकाउंट पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बिहार यात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो के जरिए जनता को संदेश देते हुए इस कार्यक्रम की जानकारी भोजपुरी में दी है। उन्होंने भोजपुरी भाषा में कहा- "का बात बा हो रौआ, सब ठीक बनी, जुग जुग जिया... अमर हो जाए... गोरे लगें।" धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बड़ा आनंद होगा। हम बिहार आ रहे हैं।