दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शख्श ने जान से मारने की धमकी दी है। देर रात पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले की शिनाख्त हो गई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंडका का रहने वाला है और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिसके मुताबिक जय प्रकाश ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की. उसे कुछ ही समय में दबोच लिया गया। आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।