तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता मुकुल रॉय लापता हो गए हैं। यह दावा उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने किया है। शुभ्रांशु रॉय के मुताबिक़ सोमवार शाम से मुकुल रॉय का कोई पता नहीं चला है। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। शुभ्रांशु ने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है।
शुभांशु ने बताया कि रॉय सोमवार शाम इंडिगो की फ्लाइट (6E-898) से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उन्हें रात 9.55 बजे तक दिल्ली पहुंचना था, लेकिन अभी संपर्क नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकुल रॉय का अपने बेटे से रविवार को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वह कथित तौर पर लापता हैं। इसके अलावा रॉय को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। फरवरी में उनकी पत्नी कृष्णा रॉय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
वर्ष 2017 में मुकुल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2021 में BJP के पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद, पार्टी नेता मुकुल रॉय अपने बेटे शुभांशु के साथ फिर TMC में शामिल हो गए थे। वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि TMC में मुकुल रॉय का कद ममता बनर्जी के बाद दूसरे नंबर पर था, लेकिन 2017 में पार्टी छोड़ने के बाद वह काफी पीछे रह गए थे। आपको बता दें कि मुकुल रॉय 1998 से बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं।