मणिपुर में दो महीने से बेकाबू हिंसा के बीच अब पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी उग्रवादियों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। कल सुरक्षाबलों को भीड के दबाव में हाथ आये 12 उग्रवादियों को छोड़ना पड़ा था।अब सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में हिंसा प्रभावित मणिपुर के विभिन्न जिलों में उग्रवादियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया। 

मणिपुर पुलिस ने कहा है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने मेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 12 बंकर्स को तबाह कर दिया।  इतना ही नहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को साहुमफाई गांव में एक धान के खेत में तीन 51 मिमी मोर्टार गोले, तीन 84 मिमी मोर्टार और आईईडी पाए गए। बम निरोधक टीम ने दुश्वष्ठ को भी नष्ट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन कुछ स्थानों पर नियंत्रण में है, कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है। पुलिस ने कर्फयू उल्लंघन, घरों में चोरी, आगजनी के मामलों में 135 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 1100 हथियार, 13702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च, घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।