मणिपुर में बीते महीने से जारी हिंसा अब तक काबू नही आ सकी है। अब इंफाल के कोंगबा में देर रात केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर भीड़ ने कथित तौर पर आग लगा दी। मणिपुर सरकार ने घटना की पुष्टि की है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह ने घटना पर कहा है कि मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए और मेरे घर के ग्राउंड और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है।