केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर पारंपरिक लोक संगीत के साथ भव्य स्वागत किया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब वायरल हो गया है। वीडियो को रेलवे मिनिस्ट्री की साइट पर शेयर किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। यह वंदे भारत तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी। https://twitter.com/narendramodi/status/1651065002307244032?s=20

यह वंदे भारत ट्रेन 11 जिलों को कवर करेगी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जैसे 11 जिलों को कवर करेगी। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस स्वदेश निर्मित, सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

समय और किराया क्या होगा

यह वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम से सुबह 5.20 बजे निकलेगी और दोपहर 1.25 बजे कासरगोड पहुंचेगी। इसमें कुल 9 स्टॉप होंगे और यह 11 जिलों को कवर करेगा। यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन चलता है। वंदे भारत एक्सप्रेस 2,880 रुपये के टिकट मूल्य पर त्रिवेंद्रम सेंट्रल से कासरगोड तक 8 घंटे में यात्रा करेगी। यदि कोई यात्री भोजन का विकल्प नहीं चुनता है, तो एक्जीक्यूटिव क्लास के टिकट की कीमत 2,465 रुपये होगी। यानी ट्रेन का किराया 2,194 रुपये है और 434 कैटरिंग चार्ज जोड़े गए हैं।