नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान कुछ सांसद नए लोकसभा भवन की तस्वीरें और वीडियो लेते नजर आए। इस दौरान कुछ लोग एक-दूसरे के साथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी सेल्फी भी ले रहे थे। इस बीच, बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग से अपनी मां मेनका गांधी के साथ दो क्यूट सेल्फी शेयर की हैं।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, "हमारे नए संसदीय परिसर के उद्घाटन के इस ऐतिहासिक अवसर पर, मैंने मौजूदा लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य के साथ एक सेल्फी का अनुरोध किया।" वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं और उनकी मां सुल्तानपुर का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने वाले वरुण गांधी ने हाल ही में जवाहरलाल नेहरू की तारीफ की थी। वरुण ने कहा कि मेरे परदादा ने अपने आलोचक को वक्ता बनाया। स्प्रिंगडेल कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल के मंच से उन्होंने नए संसद भवन के निर्माण पर अपनी ही सरकार को आईना दिखाया था।

बीजेपी सांसद ने सुझाव दिया कि टैक्स का पैसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर खर्च किया जाना चाहिए। वरुण गांधी ने कहा कि आपकी संस्था का नाम पंडित नेहरू के नाम पर है। नेहरू मेरे परदादा थे। मैं पंडित नेहरू की कहानी बताना चाहता हूं। वरुण गांधी ने कहा, 'लोकसभा का गठन पहली बार 1947 में हुआ था। तब मावलंकर को लोकसभा का अध्यक्ष बनाया गया। कुछ समय बाद मावलंकर की मृत्यु हो गई। 

नेहरू ने सरदार हुकुम सिंह को लोकसभा का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। फैसला सुनकर सरदार हुकुम सिंह स्तब्ध रह गए। पंडित नेहरू के पास जाकर उन्होंने कहा कि छह महीने पहले उन्होंने लोकसभा में आपको धोखेबाज़ कहा था। आपने आलोचना के बावजूद मुझे लोकसभा अध्यक्ष बनाया।