बाहुबली अतीक अहमह और उसके भाई अशरफ की यूपी के प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। अतीक की हत्या के पीछे हत्यारों का क्या मकसद था, या इसको अंजाम देने वालों में कौन और कितने नाम अभी भी छिपे हुए हैं, वक्त आने पर ये तो पता चल ही जाएगा। लेकिन इस हत्याकांड के बाद ये सवाल ज़रूर उठ रहे हैं, कि चाहे माफिया हो या आम आदमी किसी की भी हत्या करने का अधिकार किसी को नहीं है। कानून अपने हाथ में लेना कहां तक सही है?
अगर इसी तरह का गुंडाराज चलता रहेगा जिससे अतीक जैसा माफिया तक नहीं बच सकता आम जनता की तो बात ही क्या होगी। अतीक और अशरफ़ हत्याकांड को लेकर कई यूजर्स ने सवाल उठाने भी शुरु कर दिए हैं। https://twitter.com/epanchjanya/status/1647643588657045504?s=20
@sarikatyagi97
नाम के यूजर ने लिखा है सपा का कराया हुआ कांड है ये,ताकि बाबा जी पर उंगली उठ सके। बाबाजी हत्याएं नहीं कराते, डंके की चोट पर एनकाउंटर करवाते हैं वह भी अपराधियों के।
@RajhansG10k
नाम के यूजर ने लिखा है, कि अतीक की हत्या करवा कर समाजवादी पार्टी ने एक तीर से दो निशाना साधा है एक तो अतीक से नजदीकी संबंध के कारण उनके कारनामे उजागर ना हो दूसरे अतीक की हत्या के बाद योगी जी बदनाम हो जाए अगर जांच बारीकी से हुई तो ऐसा ही मामला खुल कर सामने आएगा इस खेल में सारा किया कराया टोटिया का है लिख लो।
@Pawan__Sharmaa
का कहना है, कि मुझे लगता है अतीक को कहा गया होगा कि तुम्हे छुड़वाने के लिए पुलिस पर हमला करेंगे। लेकिन जिसने प्लान किया उसका मकसद अतीक को मारना था ताकि राज बाहर न आ सकें।
@AmbikaPandey_IN
मुझे शक नहीं बल्कि यकीन है ये SP का किया धरा है !! चोटी चोर नहीं चाहता था उसके और उसके अब्बा का राज खुल जाए इसलिए 06 मिलियन ₹ खर्च कर दिया पर बचोगे नहीं योगी बाबा छोड़ेंगे नहीं !!! 14 लोगों का नाम बातकर मरा है अतीक!!
@IrfanKKhan2
ने इस पर तीखा तंज कसते हुए लिखा है, कि इस बार गोली भी अपने और अपने भाई पर खुद ही चलवाया होगा अतीक ने। और हत्या करने वाले को बोला होगा के मेरी कंपटी पर फायर करना, जिस मै मर जाऊंगा। फिर तुम लोग पुलिस मे सरेंडर कर देना, और पुलिस को बोला होगा के, तुम लोग मेरे हत्यारों का एनकाउंटर मत करना, मेरे ही आदमी हैं सभी खुश हो अब?
@AyegaToYogiHi
लिखते हैं ऐसा तो नहीं कि पुलिस की कार्यवाही में अपने राज खुल जाने और फैले हुए साम्राज्य के तबाह हो जाने के डर से अतीक ने खुद ही अपनी हत्या करा ली हो! गाड़ी से उतरते हुए उसने किसी को इशारा भी किया था!