कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश में भी वार पलटवार शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा अधयक्ष वीडी शर्मा ने अब खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। 

वीडी शर्मा ने कहा कि “इस देश का दुर्भाग्य है की इस प्रकार के लोग कांग्रेस के अंदर हैं,वो लोगों को क्या जोड़ेंगे, जिनके खून में ही जहर भरा है। मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस के खून में ही जहर है और यही उनके कंठ से निकलता है। चाहे वह खड़गे जी,हो चाहे वह दिग्विजय सिंह जी हो या कोई और इस प्रकार के नेता हैं जो इस प्रकार की भाषा और शब्दावली का उपयोग करते हैं। https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1651892802278793218?s=20

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जितने प्रहार होते हैं , माननीय प्रधानमंत्री जी उतनी ही चौगुनी ताकत के साथ देश को आगे बढ़ाते हैं। ये वह व्यक्तित्व है जिसने अपने पूरे जीवन को देश के लिए देश की जनता के लिए समर्पित किया है,भारत माता के लिए समर्पित करने वाला व्यक्तित्व है। ऐसे लोग कभी किसी को जोड़ नहीं सकते ,इनके खून में फूट डालो राज करो का जीन्स है, यह तो तोड़ने का काम करते रहे हैं।