बाहुबली अतीक अहमह और उसके भाई अशरफ की यूपी के प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। इसके बाद से ही अतीक और उसके माफियागिरी के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इन्हीं में से एक किस्सा वो है जब अतीक अहमद ने खुद पर ही बम फिकवाया था।
बताया जा रहा है, कि अतीक अहमद ने खुद पर बम से हमला करवाया था दिन था 7 अगस्त 2003 का। अतीक को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। उसी समय अचानक किसी ने अतीक पर बम फेंक दिया। हमले में अतीक जमीन पर गिर जाता है और उसके चेहरे पर चोटें आती हैं।
इसके बाद अतीक को अस्पताल लाया गया। कथित हमले के बाद अतीक ने तत्कालीन एसपी सिटी लालजी शुक्ला पर हमला करने का आरोप लगाया था। लालजी शुक्ला तब अतीक के खिलाफ पुलिस अभियान चला रहे थे। अतीक पर हमले के बाद उसके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और शहर में अफरा तफरी मच गई थी।
अतीक अहमद पर बम हमला करने के बाद भागते हुए एक आरोपी अखलाक को पुलिस ने पकड़ा था। बाद में पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने कबूल कर लिया था कि बम फेंकने का ये सारा का सारा ड्रामा अतीक अहमद ने ही करवाया था। अतीक ने ही अखलाक से कहा था कि वह बम से हमला करेगा तो SP सिटी लालजी शुक्ला को फंसा दे।