दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड ने देशभर को दहलाकर रख दिया है। साक्षी की उसके कथित बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी है। युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से 30 वार किए और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
साक्षी हत्याकांड को लेकर अब बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सामने आया है। उनका कहना है, कि लोग हमें कट्टरतावादी, विवादित बयान देने वाला और दंगाई कहते हैं, लेकिन अपनी बहनों का जब हम ये हाल देखते हैं, तो शायद ही दुनिया का ऐसा कोई भाई होगा जिसका खून नहीं खौलेगा। जिसका खून न खौले तो वो जीते-जी मर चुका है। इसीलिए हम सनातन पर भरोसा करते हैं। सनातन मारना नहीं बचाना सिखाता है।
आपको बता दें कि आरोपी साहिल और युवती के बीच विवाद चल रहा है। कहासुनी होने पर आरोपी युवक नाबालिग लड़की को सड़क पर ही रोक लेता है। कुछ देर बाद आरोपी साहिल चाकू से बच्ची पर वार करना शुरू कर देता है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि आरोपी साहिल लगातार बच्ची पर चाकू से वार करता है। लोग उसके पास सड़क पर आते-जाते दिख रहे हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करने की जहमत नहीं उठा रहा। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने पत्थर से कई वार किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।