जंतरमंतर पर धरने से हटाये गये भारत के नामचीन रेसलर्स अब धरने के लिये फिर जगह तलाश रहे हैं लेकिन इस बीच उनके समर्थक संगठनो ने दिल्ली का दूध व सब्जी बंद करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे पहले हरिद्वार में गंगा नदी में अपने मैडल बहाने निकले पहलवान को गंगा नदी के किनारे पर बमुश्किल मनाया गया कि वे पदक न बहायें। इस मौके पर रेसलर्स साक्षी, विनेश और उनकी चचेरी बहन संगीता की आंखों में आंसू थे। प्रशंसकों ने घेरा बनाकर उन्हें रोका। करीब 20 मिनट तक हर की पैड़ी पर पहलवान खामोश खड़े रहे।
इस बीच खेल हस्ती अनिल कुंबले, अभिनव बिंद्रा, नीरज चोपड़ा समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने समर्थन में ट्वीट करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद पहलवान और खाप नेता मुजफ्फरनगर में इकट्ठा हुए जहां तय हुआ कि 5 जून को दिल्ली की सीमाओं पर घेराव किया जाएगा। बीकेयू के प्रवक्ता राकेश टिकैत के भाई, नरेश टिकैत ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने पहलवानों की मांगें नहीं मानीं तो हरियाणा, पंजाब, यूपी, और राजस्थान की खाप पंचायतें दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में दूध और सब्जी की सप्लाई रोकना भी शामिल है।