National Technology Day 2023: आज National Technology Day यानी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है. यह दिन हर साल 11 मई को मनाया जाता है. अब आपके मन में भी एक सवाल ज़रूर उठ रहा होगा कि इसे एक दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता हैं. तो आइये आज आपको बताते है इसके बारे में..!
दरअसल, 11 मई का दिन भारत के सफल परमाणु परीक्षणों की याद दिलाता है. यह परीक्षण 11 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण में किया गया था. इस सफल परीक्षण के लिए भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को हमेशा याद किया जा सके, इसी उद्देश्य से इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाये जाने लगा.
इन सभी लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी के विकास में अहम योगदान दिया है. साल 1999 के बाद से हर साल, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (TDB) तकनीकी इनोवेशन का सम्मान करके इस दिन को जश्न के रूप में मनाता है.
जानिए, इस दिन का पूरा इतिहास-
भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को मान्यता देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को National Technology Day का रूप दिया है. भारत ने 11 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण में एक आर्मी टेस्ट रेंज में Shakti-I मिसाइल को सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. इसके बाद दो और न्यूक्लियर टेस्ट किए गए. जिससे भारत ने न्यूक्लियर पावर नेशन्स के एलीट क्लब में जगह बनाई. इसके अलावा, भारत ने इस दिन बेंगलुरु से अपने पहले स्वदेशी विमान Hansa-3 का परीक्षण किया था.
National Technology Day 2023 की थीम:
हर साल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (TDB) एक थीम चुनता है. फिर उसी थीम के अनुसार ही ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है. आज हमारा जीवन पूरी तरह से टेक्नोलॉजी पर ही डिपेंड है. बता दें कि इस वर्ष नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2023 की थीम 'स्कूल टू स्टार्टअप-इग्निंग यंग माइंड्स को इनोवेट करने के लिए है'.
पीएम मोदी ने कहीं ये बात-
National Technology Day पर दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, आज 11 मई का ये दिन भारत के इतिहास के सबसे गौरवमयी दिनों में से एक है. आज भारत के वैज्ञानिकों ने पोखरण में वह उपलब्धि हासिल की थी, जिसने मां भारती की हर संतान का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था.
देंखे लाइव-