भारतीय मूल के नील मोहन अब यूट्यूब के नए CEO बनाये गए हैं। वे सुजान वोजसिकी की जगह लेंगे।  सुसान वोजसिकी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यूट्यूब के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। 

लंबे समय तक सुसान वोजसिकी के सहयोगी रहे नील मोहन वर्तमान में यूट्यूब में प्रोडक्ट अधिकारी हैं। नील मोहन ने 1996 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से अपना MBA पूरा किया था। 

साल 2008 में नील मोहन ने गूगल जॉइन किया था। इसके बाद वे लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और अब वे यूट्यूब जैसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के CEO नियुक्त किये गए हैं।  साल 2015 में नील यू ट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाए गए. 

भारतीय मूल के 49 वर्षीय नील मोहन ने अब तक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने यूट्यूब की पॉलिसी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फिलहाल नील अपने परिवार के साथ सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। नील को कई बड़ी कंपनियों ने ऑफर किया लेकिन वो यूट्यूब में ही बने रहे।