प्रथम वर्ष की परीक्षाएं जून में हो सकती हैं शुरू, 880 वीडियो और 281 आडियो तैयार...शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू..!
भोपाल,
विभाग ने सभी संकाय विषयों के 880 वीडियो और 281 आडियो तैयार किए हैं। इसमें यूजी में 540 और पीजी में 340 वीडियो प्रोफेसरों से तैयार कराए गए हैं।
अब तक करीब एक लाख विद्यार्थियों ने आडियो व वीडियो से पढ़ाई शुरू की है। जून में परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ रहा है।
प्रदेश के करीब 1369 निजी और सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 मई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। ऐसे में इन सभी कॉलेजों को मिलाकर करीब 1369 निजी और सरकारी कॉलेजों इस बार काउंसलिंग में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि इन कॉलेजों की संख्या को लेकर विवि और विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
अगर कोई कालेज विभाग के मापदंडों पर खरा नहीं उतरता है, तो उसकी संबद्धता, निरंतरता और मान्यता को समाप्त किया जा सकता है। ऐसे में वह कॉलेज काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा। नए सत्र में इस बार प्रदेश में करीब 40 नए कॉलेज भी शामिल हो रहे हैं। जिसमें भोपाल के छह कॉलेज भी शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के पास 44 कॉलेजों के प्रस्ताव पहुंचे थे, जिसमें करीब 40 को एनओसी दे दी गई है, वहीं चार प्रस्ताव निरस्त किए गए हैं।
कॉलेजों की ओर से उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 10 मई तक जानकारी अपडेट होने के बाद विश्वविद्यालयों को रविवार तक संबद्धता और निरंतरता के लिए कॉलेजों का सत्यापन करना था। ऐसे में रविवार देर शाम तक सभी विश्वविद्यालय प्रबंधन इसे पूरा करने में जुटे रहे। विवि से संबद्ध मिलने के बाद अब इन कॉलेजों आगामी सत्र में प्रवेश देने के लिए ई-प्रवेश पोर्टल पर जोड़ा जाएगा। जिसके बाद यह 17 मई से शुरू होने वाली काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।