भोपाल: मध्यप्रदेश में 17 हाईवे पर नई सड़कें बनेंगी जहां टोल टेक्स लगाने की तैयारी भी चल रही है। राज्य सरकार का कहना है कि यहां पूरी तरह नई सड़कें तैयार की जाएंगी। इन राज्य मार्गों को पूरी तरह से नए सिरे से बनवाया जाएगा। इन राज्य मार्गों की सड़कों का संबंधित निर्माण एजेंसी 15 साल तक रखरखाव करेगी। नए बननेवाले इन हाईवे पर सड़क विकास निगम टोल टैक्स वसूल सकेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए योजना भी तैयार कर ली है। इस प्रस्ताव पर प्रारंभिक सहमति बन भी चुकी है। अब इसे राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार जिन सड़कों को नए सिरे से बनवाने की जरूरत है उन्हें चिन्‍ह‍ित कर लिया गया- यह पहल मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ने की है. निगम के अधिकारियों के अनुसार जिन सड़कों को नए सिरे से पूरी बनवाने की जरूरत है उन्हें चिन्‍ह‍ित कर लिया गया है। इनमें राज्य के कुल 17 राज्य मार्ग शामिल हैं. इन सभी सड़कों को टू लेन सड़क के रूप में बनाया जाएगा। इन सभी मार्गों के लिए दिसंबर 2022 तक विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करा लिए जाएंगे। मार्च, 2023 इन हाईवे के लिए निविदा प्रक्रिया तक पूरी होगी जबकि सड़क निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है।

राज्य सड़क विकास निगम सड़कों पर टोल टैक्स लगा सकेगी- इस प्रस्ताव के अनुसार निर्माण एजेंसी ही 15 साल तक सड़क का मेंटेनेंस करेगी। इन सड़कों पर राज्य सड़क विकास निगम टोल टैक्स भी लगा सकेगी। विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव के अनुसार मध्यप्रदेश में सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार का काम किया रहा है। लोक निर्माण विभाग की मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की उपस्थिति में समीक्षा बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति भी बन चुकी है। अब इसे राज्य सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्तुत किया जाएगा।

इन हाईवे के प्रस्ताव

  • सड़क- किमी - अनुमानित लागत—करोड़ रुपए में 
  • मनासा-रामपुरा-झालावाड़-116--406
  • बिछिया-- समनापुर--डिंडौरी--53--186
  • पिछोर--इंदरगढ़--09--32
  • विदिशा--अहमदपुर--21--72
  • सीधी--ब्यौहारी--71--250
  • बुधनी--इटारसी--35--123
  • पथरिया--केरबना--15--53
  • बालबाड़ी--गंधवानी--देहरी--09--32
  • बंडा--केरबना--बाटियागढ़-- 51--180
  • कटनी--बरही--मानपुर--जयसिंहनगर--12--41
  • सोनकच्छ--गंधर्वपुरी-- 12--41
  • नीमच--सिंगोली-- 90--315
  • रतलाम--झाबुआ-- 105--368
  • बदनावर--थांदला--हरिनगर-- 90--315
  • नर्मदापुरम-- टिमरनी-- 72--253
  • मनावर-- खलघाट--कुक्षी-- 82--287
  • इंदौर--देपालपुर--इंगोरिया-- 80--280