नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी NIA ने मंगलवार को मध्यप्रदेश समेत  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। मध्यप्रदेश के खरगोन, धार, भिंड, बुरहानपुर, जबलपुर, मुरैना इलाकों में सर्चिंग जरी है। 

NIA ने यह रेड लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गों के खिलाफ की है। टेरर फंडिंग और गैंगवार से जुड़े हुए मामलों में मध्यप्रदेश के सिकलीकर गैंग का हाथ के इनपुट मिलने के बाद यह छापेमारी की गई है। 

उज्जैन के नागदा में दीपक भाटी के घर NIA ने सर्च की है। दीपक भाटी नागदा में दुर्गा कॉलोनी में रहता है। NIA इससे पहले भी उससे पूछताछ कर चुकी है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपियों ने दीपक के घर फरारी काटी थी।

करीब 3 महीने पहले खरगोन से पंजाब पुलिस ने 80 से अधिक हथियारों को जप्त किया था। हथियारों को बेचने के लिए सोशल मीडिया का किया इस्तेमाल किये जाने की बात भी सामने आई थी। खुफिया एजेंसियों को इसका इनपुट मिला है।