NIA Raid: एनआईए (NIA) ने देश भर में गैंगस्टरों, आतंकवाद और तस्करों में शामिल लोगों की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है. आतंकवाद, ड्रग तस्करी और गैंगस्टर्स से सांठगांठ के सिलसिले में NIA ने देशभर में करीब 122 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है. 

लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना सहित उनके करीबी दर्जनों गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. कार्रवाई में खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोग भी शामिल थे.

इन राज्यों में कार्यवाही जारी-

फिलहाल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में छापेमारी की जा रही है. इन राज्यों में 122 से ज्यादा जगहों पर एनआईए की छापेमारी अभी भी जारी है. एनआईए की टीम पंजाब के मोगा के अलावा निहाल, सिंहवाला, तलवंडी, भगौरिया भी पहुंची.

किस राज्य में कितनी जगहों पर छापेमारी चल रही है?

दिल्ली-एनसीआर: एनआईए की 32 जगहों पर छापेमारी जारी है.

पंजाब-चंडीगढ़: 65 जगहों पर छापेमारी की गई है

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापेमारी की गई है.

राजस्थान: एनआईए ने 18 जगहों पर छापेमारी की है.

मध्य प्रदेश: NIA ने 2 जगहों पर छापेमारी की है.