पंडित धीरेंद्र शास्त्री लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में बागेश्वर बाबा द्वारा पागल शब्द के इस्तेमाल को लेकर बिहार में बवाल हो गया था। वहीं अब उनका एक और बयान वायरल हो रहा है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं।

इस बीच उन्होंने सूरत में हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही गुजरात की जनता को पागल कहकर संबोधित किया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

गुजरात: 'भारत ही नहीं, पाकिस्तान भी बनेगा हिंदू राष्ट्र', सूरत में बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान

देवकी नंदन ठाकुर की शिवपुराण कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने , गुजरातना पागल केम छो? कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कहा हम पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बनाएंगे..। ”

हालांकि इसके बाद उन्होंने भक्ति भूमि के रूप में गुजरात को भी नमन किया। अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लगातार इस पर चर्चा की जा रही है।

वीडियो में शास्त्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "गुजरात के पागलों कैसे हो?" उन्होंने आगे कहा कि आपको जीवन में एक बात याद रखनी चाहिए कि हम न तो पैसा मांगने आए हैं और न ही सम्मान। हम अपनी जेब से आपको हनुमान देने आए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आपको एक बात याद रखनी चाहिए, जिस दिन गुजरात की जनता एक हो जाएगी, हम भारत ही नहीं, पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के 7 जून तक गुजरात के चार शहरों में कार्यक्रम होंगे। सूरत के बाद अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में भी दरबार लगेगा। दरबार 29 और 30 मई को अहमदाबाद में होगा। 1 और 2 जून को राजकोट में और 3 से 7 जून तक वडोदरा में होगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने 26 मई को सूरत में कहा था कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। मैं एक ही पार्टी का हूं। वह दल बजरंग बली का है। गुजरात की जनता के लिए उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता को जीतना मुश्किल है। मैं गुजरात की धरती को नमन करता हूं। दुनिया भर से लोग यहां पहुंचते हैं। आपको जीतना कठिन है।