रतलाम रेलवे स्टेशन पर डांस—म्यूजिक—मस्ती ने धमाल बचा दिया. यहां यात्रियों ने जमकर डांस किया जिसका दिल खुश करने वाला VIDEO भी सामने आया है। प्लेटफार्म पर पैसेंजर्स ने गरबा किया और सभी की बोरियत दूर कर दी। तेरी चूनर उड़-उड़ जाए पर लोग जमकर झूमे. ट्रेन में ट्रैवल कर रहे ग्रुप ने इसके साथ ही अन्य बॉलीवुड हिट्स पर ऐसे डांस मूव्स दिखाए कि दूसरे पैसेंजर्स भी उनके साथ झूम उठे।
रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर यह मस्ती हुई। यहां बुधवार रात 10.15 बजे बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन आई। यह निर्धारित समय से 20 मिनट पहले यहां आ गई और ट्रेन का 10 मिनट का स्टॉपेज भी है। इस तरह ट्रेन 30 मिनट तक यहां खड़ी रही। इस ट्रेन में ट्रैवल कर रहा एक ग्रुप ट्रेन रुकते ही प्लेटफार्म पर आ गया और डांस शुरू कर दिया।
ग्रु्प में शामिल महिला पुरुषों ने थिरकना शुरु कर दिया, उन्हें देखकर अन्य लोग कुछ चौंके भी पर बाद में वे भी इस मस्ती में शामिल हो गए. प्लेटफार्म पर मौजूद सभी बूढ़े, बच्चे और जवान झूम उठे। एक के बाद एक कई गानों पर ग्रुप डांस करता रहा. देखते ही देखते आधा घंटा निकल गया और रात 10.45 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
यहां मौजूद लोगों ने बताया कि बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस समय से 20 मिनट पहले रात 10.15 बजे रतलाम पहुंची थी। बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस रतलाम में करीब आधा घंटा खड़ी रही पर पैसेंजर्स के एक ग्रुप ने डांस करके सभी की बोरियत दूर की। प्लेटफार्म पर बच्चे—बूढ़े,जवान सभी झूम उठे। रात 10.45 बजे ट्रेन आगे के गंतव्य के लिए रवाना हो गई।