राहुल गांधी के लंदन में दिए भाषण पर भारत में सियासी बयानबाजी जारी है. बीजेपी लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है. तो वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी ने माफी मांगने पर जोर डाला. पात्रा ने तीखें शब्दों में कहा, ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी बिना माफ़ी मांगे निकल जाएंगे. माफ़ी तो उन्हें मांगनी ही पड़ेगी, हम मंगवा कर रहेंगे.
देंखे लाइव-
पात्रा बोले, राफेल केस में भी उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी थी और आज उन्हें संसद के पटल पर भी माफ़ी मांगनी पड़ेगी. मीर जाफर ने जो किया था नवाब बनने के लिए और जो राहुल गांधी ने लंदन में किया है, वो ठीक वहीं है. शहजादा नवाब बनना चाहता है. आज के मीर जाफर को माफी मांगनी ही पड़ेगी. शहजादे... ये नहीं चलेगा.
पात्रा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी के जरिए विदेशों को भारत में लोकतंत्र की 'रक्षा' करने के लिए आने का खुला निमंत्रण दिया है. यही काम मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी कर रहे हैं, दोनों भारत को बदनाम कर रहे हैं. यह भारत के इतिहास के साथ एक सादृश्य बनाता है कि मीर जाफ़र ने नवाब बनने के लिए क्या किया. उसने अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ली.
राहुल गांधी को मीर जाफर बताते हुए पात्रा बोले, यह कहना अपभ्रंश नहीं होगा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के वर्तमान मीर जाफर हैं. आखिर, शहजादा नवाब बन न चाहता है! इतिहास अपने आप को दोहराता है! विदेश की भूमि पर जाकर मीर जाफर का काम करने वाले शहजादे को हम भाजपा के रूप में नहीं बल्कि इस देश की जनता के रूप में ये आदेश देते हैं कि आपको माफी मांगनी ही पड़ेगी. शहजादे, आपने देश का अपमान किया है. विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलना उनके लिए बहुत साधारण बात है.
उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र के स्तंभ संस्थानों को 'डीप स्टेट्स' करार दिया. उन्होंने पाकिस्तान की आईएसआई के साथ भारतीय संस्थानों की 'समानता' की. भारतीय मीडिया, न्यायपालिका, उन्होंने कहा, विवश थे.