देश में 2000 रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया गया है। दरअसल, 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' (RBI) ने 19 मई, 2023 को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया है।

RBI ने यह भी ऐलान किया है कि आम लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। RBI ने यह फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है। इस सर्कुलर के तहत 30 सितंबर तक बैंक में नोट वापस किए जा सकते हैं।

2000 के नोट बदलने को अब 130 ही दिन बचे हैं। जिसे लेकर अब जनता को मुश्किलें दिखाई दे रही हैं। नोट बदले जाने को लेकर अब ये कहा जा रहा है, कि यदि कोई व्यक्ति RBI की तय सीमा के अनुसार रोज 20 हजार के नोट बदलता है तो 30 सितंबर तक 130 दिनों में वह अधिकतम 26 लाख ही बदल पायेगा।

हालांकि बैंक में 2000 रुपये के कितने भी नोट  जमा किए जा सकते हैं। ख़ुद के खाते में बिना पैन कार्ड के 49,999 रुपये और पैन कार्ड के साथ बचत खाते में एक साल में दस लाख रुपया तक जमा कर सकते हैं।  वहीं करंट अकाउंट पर पैन कार्ड के साथ चाहे जितनी राशि जमा की जा सकती है।