भोपाल: राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने प्रदेश में चार नये निजी विवि खोलने के लिये अध्यादेश जारी कर दिया। यह कार्यवाही मप्र निजी विवि स्थापना एवं संचालन अधिनियम 2007 में संशोधन कर की गई है।
ये चार नये निजी विवि हैं : प्रेस्टीज विवि इंदौर, टाइम्स विवि भोपाल, डॉ. प्रीति ग्लोबल विवि शिवपुरी तथा एलएनसीटी विद्यापीठ विवि इंदौर।
उक्त चार निजी विश्वविद्यालयों को मिलकार अब तक कुल 44 निजी विवि प्रदेश में खोले गये हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य इस संख्या को सौ तक पहुंचाने का है।