भूकंप प्रभावित तुर्की की मदद के लिए भारत सबसे पहले आगे आया तो पाकिस्तान ने एक बार फिर ओछी हरकत करते हुए भारतीय एनडीआरएफ विमान को पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस देने से मना कर दिया. इससे पहले भी पाकिस्तान ने इसी तरह की हरकत की थी, जब भारत अफगानिस्तान को खाने-पीने की सामग्री भेजने जा रहा था.

 

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह तुर्की जा रहे भारतीय वायुसेना के एनडीआरएफ विमान को पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस देने से मना कर दिया. पाकिस्तान ने दूसरी बार ऐसा किया है वो भी तब जब भारत दूसरे राष्ट्र को मानवीय सहायता भेजने का प्रयास कर रहा है.

विमान आकाश में चक्कर लगाता रहा-

तुर्की में आए भूकंप के बाद भारत ने मदद करने का फैसला किया. जिसमें एनडीआरएफ की 2 टीमें पहले ही आधुनिक ड्रिलिंग उपकरण, मेडिकल और बचाव अभियान के तहत आर्मी डॉग के साथ एयरबेस पर उतर चुकी हैं लेकिन पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस नहीं देने से विमान को बड़ा चक्कर लगाना पड़ा. जिसके बाद हवाई जाहज को एक लंबा रास्ता कवर करके जाना पड़ा.

बता दें कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया था. उस समय भी भारत ने एयरप्लेन से लोगों के लिए अनाज सामग्री भेजी थी. उस वक्त भी पाकिस्तान ने एयरस्पेस देने से मना कर दिया था लेकिन बाद में मानवीय आधार पर इजाजत दे दी थी. हाल ही में पीएम मोदी अमेरिका के दौरा पर गए थे. उस समय भी पाकिस्तान ने यही हरकत की थी. जिसके बाद प्लेन को एक लंबा चक्कर काटकर अमेरिका जाना पड़ा था.