प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शनिवार सुबह शुरू हो गई। एक साथ चार वोट डालने मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगे। शुरुआती दो घंटे में 12% वोटिंग हो चुकी है। सुबह सात 7 बजे से कुल 8,702 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हो गया। दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद आज ही काउंटिंग शुरू हो जाएगी। एक साथ पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य चुनने मतदाता 4 वोट डाल रहे हैं।
पहले चरण में 27 हजार 49 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 49 लाख वोटर हैं। इस चरण के साथ ही भोपाल, इंदौर, रायसेन, विदिशा, खरगोन, जबलपुर समेत कई जिलों में चुनाव निपट जाएंगे। अभी तक का मतदान शांतिपूर्ण रहा है। भिंड में एक मतदान केंद्र पर पथराव की खबर है। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर के घायल होने की सूचना है। मामला मिहोना थानाक्षेत्र का मामला है। वहीं, लहार थाना इलाके के लपवाह गांव के मतदान केंद्र 29/30 के बाहर फायरिंग हुई है।
तीन चरण में हो रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण का 8 जुलाई को होगा। पहले चरण के लिए 27 हजार 49 बूथ पर मतदान होगा। इनमें 22 हजार 915 सामान्य और 3 हजार 989 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्रों पर 52 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
पहले चरण में जिला भोपाल की जनपद पंचायत फंदा, बैरसिया, जिला राजगढ़ के ब्यावरा, राजगढ़, जिला रायसेन के सिलवानी, बाड़ी, सीहोर के सीहोर, जिला विदिशा के बासोदा, विदिशा, जिला इंदौर के इंदौर, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू), सावेर, देपालपुर, जिला खरगोन के भगवानपुरा, झिरन्या, सेगांव, जिला खण्डवा के खण्डवा, हरसूद, बलड़ी (किल्लोद), जिला धार के निसरपुर, कुक्षी, बाग, डही, बदनावर, जिला झाबुआ के पेटलावद, थांदला, जिला बुरहानपुर के बुरहानपुर, जिला अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा), कट्ठिवाड़ा, जिला बड़वानी के सेंधवा, पानसेमल, जिला ग्वालियर के मुरार, भितरवार, घाटीगांव, डबरा, जिला गुना के गुना, बमोरी, जिला शिवपुरी के खनियाधाना, बदरवास, जिला अशोकनगर के अशोकनगर, जिला दतिया के दतिया, जिला जबलपुर के सिहोरा, कुंडम, पनागर, जबलुपर (बरगी), जिला छिंदवाड़ा के छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरबाड़ा, जिला सिवनी के सिवनी, बरघाट, जिला बालाघाट के बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी, जिला मंडला के बिछिया, मवई, नैनपुर, जिला डिण्डौरी के शहपुरा, मेहदवानी और जिला नरसिंहपुर के नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, चावरपाठा, बाबई चीचली, साईखेड़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।