भोपाल. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर गड़बड़ियों के लिए हमेशा खबरों की सुर्खियों में बना है. पहले प्रवेश घोटाला और अब पेपर आउट कराने का नया खेला शुरू हो गया है. एनाटॉमी का एक जैसा पेपर दो अलग-अलग टाइमों में वितरित हुआ. मेडिकल स्टूडेंट यूनियन ने पेपर आउट कर आने की आशंका व्यक्त करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. मामला उजागर होने के बाद आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी जबलपुर में रतलाम के निजी कालेज में संपन्न एनाटॉमी की निरस्त कर दिया. अब विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव डॉक्टर पंकज बुधौलिया ने बताया कि रतलाम के निजी कॉलेज पर कार्रवाई किए जाने की पहल तेज हो गई है. स्टूडेंट यूनियन ने पेपर मॉडरेटर डॉ निधि श्रीवास्तव को तत्काल निलंबित करने की मांग की है.
बीएएमएस प्रथम वर्ष एनाटॉमी का पेपर 10 जून को था. एनाटॉमी प्रश्न पत्र रतलाम स्थित शिव शक्ति आयुर्वेद कालेज परीक्षा केंद्र को छोड़कर सभी जगह सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होकर 2:30 बजे संपन्न हो गया. रतलाम स्थित परीक्षा केंद्र में एनाटॉमी का प्रश्न पत्र 3 घंटे देरी से शुरू हुआ. जबकि नियमानुसार रतलाम के लिए दूसरा पेपर परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाना चाहिए था, जो कि विश्वविद्यालय के परीक्षा डॉक्टर सचिन कुचया नहीं किया. मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने राज्यपाल को भेजे अपने ज्ञापन में आशंका व्यक्त की है कि परीक्षा नियंत्रक डॉ सचिन कुचया और सहायक कुलसचिव डॉ पंकज बुधौलिया पर निजी आयुर्विज्ञान कॉलेज से सांठगांठ कर जानबूझकर 3 घंटे देरी से परीक्षा शुरू करवाई. आशंका जताई कि रतलाम के छात्रों को एनाटॉमी का पेपर आउट करवा दिया गया था. यूनियन ने इस षड्यंत्र में शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय जबलपुर की प्रोफेसर डॉ निधि श्रीवास्तव को भी शामिल होने की बात कही है.
पेपर शुरू होने से पहले बाहर क्यों गई डॉक्टर श्रीवास्तव
शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय जबलपुर की प्रोफेसर डॉ निधि श्रीवास्तव अवकाश पर थी. वे एनाटॉमी पेपर की मॉडरेटर थी. पेपर के दिन वो अवकाश पर होते हुए भी विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंची. पेपर शुरू होने से पहले ही विश्वविद्यालय प्रांगण से बाहर चली गई. जबकि नियम यह है कि पेपर मॉडरेटर
को परीक्षा शुरू होने के आधे 1 घंटे बाद बाहर निकलने का प्रावधान है. बस, यहीं से पेपर आउट होने की आशंका शुरू होती है. स्टूडेंट यूनियन ने डॉ निधि श्रीवास्तव पर रतलाम के शिव शक्ति आयुर्वैदिक कॉलेज विद्यार्थियों को पेपर आउट कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की है.
इनका कहना
हमने रतलाम के एनाटॉमी पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी है. इससे संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है. रतलाम के निजी कॉलेज के खिलाफ भी जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई भी होगी.
डॉ पंकज बुधौलिया, सहायक कुलसचिव आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी जबलपुर