भोपाल: राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत मप्र पैरामेडिकल कौंसिल मेडिकल सेल्स रिप्रेजेण्टेटिव (एमआर) सहित चार और विषयों में उत्तीर्ण व्यक्तियों को रजिस्ट्रेशन प्रदान करेगी।

उसने इन चारों नये विषयों को भी मान्यता प्रदान कर दी है। ये चार विषय हैं : पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हेल्थ केयर मेनेजमेंट, डिप्लोमा इन फस्र्ट एड मेनेजमेंट एण्ड इमरजेंसी केयर, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मेडिकल सेल्स रिप्रेजेण्टेटिव तथा पोस्ट गे्रजुएट डिप्लोमा इन हेल्थ इंश्योरेंस। कौंसिल ने इससे पहले 46 विषयों को मान्यता दी थी तथा अब चार विषय और जुडऩे से इनकी संख्या 50 हो गई है।