प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका यात्रा पर हैं। PM मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका में रहेंगे और 72 घंटे में 10 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन में डिनर पर आमंत्रित किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चंदन की लकड़ी से बना एक बॉक्स उपहार में दिया है। इस बॉक्स को 'दृष्टसहस्त्रचन्द्रो' नाम दिया गया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स पर “तदेवं वर्तमानस्य यद्यष्टमासाधिकाशीतिवर्षाणि रविवर्षेणाधि- कान्यधिगच्छेयुः स दृष्टसहस्र चन्द्रो भवति“ श्लोक लिखा है।

इस बॉक्स में भगवान गणेश की मूर्ति है, जिन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है और सभी देवताओं में उनकी पूजा सबसे पहले होती है।  ये उपहार आमतौर पर उस शख्स को दिया जाता है, जो एक हजार पूर्णिमा के चंद्रमा को देख चुका हो। ये उस व्यक्ति को भी दिया जा सकता है, जो 80 वर्ष और 8 महीने की उम्र पूरी कर चुका हो। ये उपहार हिंदू परंपरा का हिस्सा है.

PM मोदी से इस तोहफे को पाकर जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन अभिभूत नज़र आये। अमेरिका में स्टेट डिनर को 'स्टेट डिनर' कहा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया की उन चुनिंदा हस्तियों में से एक हैं जिन्हें इसके लिए आमंत्रित किया गया है।