PM Modi Foreign Visits 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह यानी 20 जून को अपनी अमेरिका की तीन दिन की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर रहेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी USA की आधिकारिक राजकीय यात्रा कर रहे हैं. इस 5 दिवसीय यात्रा की शुरुआत न्यूयॉर्क से होगी, जहां पीएम मोदी आज देर रात पहुंच जायेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. फिर उसके बाद आगे के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.
जानें क्या हैं पूरा शेड्यूल-
1. यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल.
2. पीएम मोदी का 22 जून को व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत होगा. उनके सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा. साथ ही अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.
3. फिर पीएम मोदी 23 जून को कम्युनिटी इवेंट में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है.
4. यात्रा के दूसरे चरण के तहत पीएम मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे.