ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से टॉप किया है। पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. वहीं, 61 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। लिस्ट मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी की गई है।
मॉर्निंग कंसल्ट की इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज हैं। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी चौथे नंबर पर हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग की लिस्ट में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को जॉर्जिया मेलोनी की तरह ही 49 फीसदी की रेटिंग मिली है.
विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग की लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं। बाइडेन को केवल 41 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग मिली है. वहीं, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 39 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर रखा गया है। 10वें नंबर पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक हैं।