International Yoga Day: वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग के ध्येय वाक्य को लेकर बुधवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक कई जगह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. क्योंकि पीएम मोदी वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आज शाम साढ़े पांज बजे न्यूयॉर्क (UN हेटक्वॉर्टर) में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान अपने संबोधन के ज़रिये पीएम मोदी ने योग का मतलब भी बताया.
देंखे लाइव-
इस ख़ास कार्यक्रम के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में तैयारी की गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए मंच तैयार किया गया. अब पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हो चुकें हैं.
न्यूयॉर्क में इस कार्यक्रम से पहले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित नज़र आये. उन्होंने हाथ में भारतीय झंडा लेकर 'मोदी-मोदी, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद और भारत माता की जय' के नारे भी लगाएं.