International Yoga Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ठीक तीन दिन बाद यानी 20 जून को 5 दिवसीय विदेशी दौरे पर रवाना होंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर रहेंगे.

इस दौरान पीएम मोदी यात्रा के पहले चरण में 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आठवां साल है.

हर बार की तरह देशवासियों को योग के प्रति जागरूक बनाने के लिए पीएम मोदी ने योग दिवस से पहले ही कुछ ख़ास वीडियो शेयर किये हैं. जिसने योगासन करने के तरीकों के बारे में बताया गया है.

इन वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि योग शरीर और मन दोनों के लिए गहरा लाभ रखता हैं. शक्ति, लचीलापन और शांति को बढ़ावा देता है. आइए हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. इससे तंदुरुस्ती के साथ-साथ शांति भी मिलेगी. उन्होंने आगे लिखा, विभिन्न आसनों को दर्शाने वाले वीडियो का एक सेट साझा कर रहा हूं.