उद्योगपति गौतम अडानी विवाद पर संसद में मचे संग्राम के बीच आज दोपहर 3.30 बजे लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस सासंद राहुल गांधी के आरोपों पर भी पलटवार कर सकते हैं।
दरअसल, मंगलवार (7 फरवरी) को राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे को लोकसभा में उठाते हुए केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, साल 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे और अब वो अचानक दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ये जादू कैसे हुआ?
राहुल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, एयरपोर्ट नियम को बदलकर हवाई अड्डों के ठेके अडानी समूह को दिए गए हैं।