मशहूर शायर मुनव्वर राणा की हालत बेहद नाजुक है। लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में वे वेंटीलेटर पर हैं। हॉस्पिटल के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ मुन्नवर राणा के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया है। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी भी की है।
राणा को 22 मई की शाम 6 बजे अपोलो में एडमिट कराया गया था। मुनव्वर राणा की बेटी ने वीडियो में बताया है कि मेरे पापा की तबीयत पिछले दो-तीन दिनों से खराब है। डायलिसिस के दौरान उनके पेट में दर्द था, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर लिया। उनके गॉल ब्लैडर में दिक्कत है। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई। अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
राणा की बेटी सुमैया राणा ने बताया, 'फिलहाल पिता डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर इंफेक्शन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए हैं। उम्मीद है कि पापा जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।' सुमैया राणा ने फेसबुक पर लिखा है, "कृपया मेरे पापा के लिए दुआ करें...।'