महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने आज राजनीति गुणा भाग बिगाड़ दिया है। वह सूरत के एक फाइव स्टार होटल में 21 अन्य विधायकों के साथ बैठे हैं। इन्हीं विधायकों में से एक है नितिन देशमुख, जिनकी लापता की शिकायत दर्ज कराई गई है। नितिन देशमुख की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस खबर के बाद नितिन देशमुख की पत्नी ने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
Eknath Shinde has never conveyed to us that he wants to be CM...This is an internal issue of Shiv Sena, whatever they decide we're with them.We don't think there is any need for change in the govt: NCP's Sharad Pawar on some MLAs of Shiv Sena&Eknath Shinde currently not reachable pic.twitter.com/HVcAs56TaM
— ANI (@ANI) June 21, 2022
नितिन देशमुख बालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह सूत्रों के अनुसार, कल रात शिंदे के साथ गुजरात पहुंचे। देशमुख की पत्नी प्रांजलि ने अकोला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके पति 20 जून की शाम सात बजे से घर नहीं आये और उनसे फोन पर बात तक नहीं हुई। इसलिए उनकी जान को खतरा हो सकता है।
उधर, एकनाथ शिंदे की अनुनय-विनय शुरू हो गई है। उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर और रवि फाटक एकनाथ से चर्चा करने के लिए सूरत रवाना हो गए है।
महाराष्ट्र में इस उठापटक के बीच शिवसेना से संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल कर पार्टी को तोड़ने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। शिंदे एक वफादार पार्टी कार्यकर्ता है जो अक्सर हमारे साथ आंदोलन में शामिल होते रहे है। वह बालासाहेब के सिपाही है। उन्होंने शिंदे के साथ संपर्क होने का भी दावा किया।
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, हमने सभी विधायकों से बात की है और देखते हैं कि आगे क्या होता है। मौजूदा हालात पर बात करना ठीक नहीं है। यह नहीं कहा जा सकता है कि फ्रंटलाइन सरकार अभी खतरे में है।